सऊदी अरब में हत्या और चोरी के आरोप में पांच अन्य विदेशियों की गर्दनें उड़ा दी गईं।
सोमवार को सऊदी गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि एक भारतीय संत्री की हत्या करने और सेफ़ से पैसा उड़ाने के दोषी पांच विदेशी नागरिकों के जेद्दाह शहर में सिर क़लम कर दिए गए। सऊदी गृह मंत्रालय के बयान में मौत की सज़ा पाने वालों की पहचान यमन के ख़ालिद फ़तीनी, इब्राहीम नासिर और चाड के उमर सालिम इदरीस और सूडान के वहाब अब्दुल मुईन के रूप में ज़ाहिर की गई है। इन पांच विदेशियों के सिर क़लम किए जाने के साथ ही सऊदी अरब में जारी वर्ष में मौत की सज़ा पाने वालों की संख्या 78 हो गई है, जबकि 2014 में कुल 87 लोगों के सिर क़लम किए गए थे। इस प्रकार सऊदी सरकार द्वारा फांसी की सज़ा दिए जाने में ड्रामाई वृद्धि देखने में आ रही है। एमनेस्टी इंटरनेशल ने इस अरब देश में सिर क़लम किए जाने की बढ़ती सज़ाओं पर कई बार चेतावनी दी है। इस अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के मुताबिक़, सऊदी अरब मौत की सज़ा देने वाले देशों में अग्रिम पंक्ति में है। सऊदी अधिकारी मौत की सज़ा को तलवार से आरोपी की गर्दन काट कर और उसकी लाश को हेलिकॉप्टर से सार्वजनिक स्थानों पर दिखाकर व्यवहारिक बनाते हैं।